जीवाजी क्लब की अगली एजीएम 7 दिन बाद उसी में चुनाव की तारीख घोषणा होगी, इसके साथ ही एजीएम बर्खास्त, दो वर्षो का लेखा-जोखा नहीं करना वित्तीय अनियमितता

ग्वालियर. जीवाजी क्लब में साधारण सभा की बैठक महज 25 मिनट ही चल पायी, बैठक में वर्ष 2021-22 और 2022-23 की ऑडिट रिपोर्ट न पेश किये पर जाने क्लब के सदस्यों ने आक्रोश भरी आवाज में सभी सदस्यों ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट पेश तय समय में पेश नहीं करना एक संगीन अपराध है। इस पर एफआईआर की जानी चाहिये। इस हंगामे के बाद बैठक समाप्त हो गयी। बैठक में जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम ने कहा है कि अगली एजीएम 7 दिन के बाद बुलाई जायेगी और उसमें ऑडिट रिपोर्ट पेश की जायेगी और उसके साथ ही चुनाव की तारीख की घोषणा की जायेगी। बैठक के मंच पर जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम, सचिव तरूण गोयल, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र गुप्ता, सह सचिव तरूण बग्गा और कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता] हिमेश दंडोतियां  आदि लोग मौजूद रहें।
बैठक की शुरूआत में किशोर आर्य ने कहा कि 2021-22, 2022-23 दो वर्षो की ऑडिट तय समय पर पेश नहीं करना यह वित्तीय अनियमितता है। इस पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिये। क्लब के सदस्य आरपी सिंह ने इसका समर्थन किया है।
रवि तिवारी ने एजीएम का 21 दिन पहले नोटिस देना चाहिये और वह भी बिना तैयारी सदस्यों का समय बर्बाद करना है। अजीत सचेती बोले एक माह और क्लब चलायें, इसमें किसी प्रकार कोई अनियमितता नहीं हुई है। पूर्व सचिव नीरज कौल बोले ऑडिट रिपोर्ट पेश करना एक सिम्पल काम होता है। मेरा मानना है इसमें कोई अनियमितता नहीं है। इस सवाल के जबाव में संग्राम सिंह बोले अभी ऑडिट रिपोर्ट तैयार नहीं है।
पुलन्दर सिंह बोले अगर सदन तैयार हो तो आप तो अभी चुनाव की तारीख की घोषणा करों। राजू कुकरेजा ने कहा है कि आप तो 7 दिन का नोटिस देकर पुनः बैठक बुलाये। युवा संदस्य इंशात गर्ग बोले कि कमेटी के अंदर जिम्मेदारी लेने की सुनिश्चित करने से इंकार कर रहे हैं। संजीव अग्रवाल कक्कू ने कहा है कि माधवीराजे सिंधिया के निधन पर श्रद्धांजलि आयोजित करना चाहिये था यह गलत बात है और इसके अलावा 2 वर्षो लेखा-जोखा में गड़बड़ी है इनके पास इसका एकाउंट नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *