हरसी हाईलेवल नहर में डूबा युवक, 3 घंटे से मौजूद एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी,

ग्वालियर. हरसी हाईलेवल नहर में पानी के तेज बहाव के चलते शनिवार को एक 28 वर्षीय युवक डूब गया, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पिछले 3 घंटे से नहर में उसकी तलाश में जुटी हुई है। पर अभी तक युवक की कुछ जानकारी नहीं लगी है। प्रशासन की ओर से नहर में पानी के बहाव को भी बन्द कराया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि हरसी हाईलेवल नहर में इस वक्त पर्याप्त मात्रा में पानी बह रहा है। शनिवार की दोपहर 2 बजे के लगभग सेमरी गांव का निवासी युवक किशोरी आदिवासी नहर में उसे समय डूब गया । ज बवह अपने दोस्तों के साथ रिठोंदन गांव की पुलिया के पास नहा रहा था। ऐसा बताया जा रहा है कि उसके साथ 2 दोस्त और भी थे। वह सभी नहर में नहा रहे थे नहर में कूदने के दौरान 2 दोस्त तो बाहर आ गये पर किशोरी बाहर नहीं आया। आसपास अन्य लोग भी मौजूद थे तत्काल सूचना पुलिस को दी गयी।

एसडीओपी बोले- युवक की तलाश जारी

इस संबंध में एसडीओपी जितेंद्र नगायच का कहना है कि रिठोंदन गांव की पुलिया के पास युवक नहाने के दौरान नहर में डूबा है। एसडीआरएफ की टीम के साथ उसकी तलाश की जा रही है। 3 घंटे का समय बीत चुका है अभी तक कुछ जानकारी नहीं लगी है। नहर में पानी का बहाव भी रोका गया है ताकि कुछ सहूलियत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *