रक्षाबंधन पर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी महिलाओं की भीड़, एसी कोच के हालात जनरल कोच जैसे
ग्वालियर. बहनों का त्यौहार में अब एक दिन बचा हुआ है। त्योहार पर घर पहुंचने के लिये निकलने वालों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टेण्ड पर भीड़ बढ़ गयी है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर भीड का यह आलम है कि पैर रखने की लिये जगह नहीं है। सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी व रिजर्वेशन कोचों का नजारा जनरल बोगी की तरह नजर आ रहे हैं।
जबकि ट्रेन की जनरल कोच मे ंतो गेट पर लटक पर यात्रा करना पड़ रहा है। यही हालत रोडवेज व प्रायवेट बस स्टैंड पर बसों का नजर आ रहा है कि पिदले 3 दिन में ग्वालियरा में 50 हजार से एक लाख यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है।
रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त सोमवार को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयो और बहनों के घर जा रहे यात्रियों की भीड़ की वजह से रविवार को ट्रेने व बसें पूरी तरह से फुल चल रही है। स्टेशन के प्लेटफार्म खचाखच भरे नजर आ रहे। ट्रेन पकड़ने के लिये लोगों के बीच दिन भर धक्का-मुक्की होती रहीं। जनरल कोच के कई यात्री खड़े-खड़े यात्रा करने के लिये स्लीपर कोचों में सवार हो गये है। इसके चलते स्लीपर के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिये आरपीएफ के जवान दिन भर स्टेशन पर भागदौड़ करते हुए नजर आये।
