एसपी ने रक्षाबंधन के मौके पर खोये मोबाइल बहनों को सौंपे
एसपी की टीम ने लौटाये उनके गुम मोबाइल, आवेदकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
ग्वालियर- प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त हो रहे है। जिस पर से पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा ने उक्त मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न कम्पनियों के 404 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह जून-जुलाई 2024 में लगभग 85 लाख 91 हजार रूपये कीमत के 404 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओप्पो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। उक्त सभी मोबाइलों को ग्वालियर, मुरैना, गुना, भिण्ड, शिवपुरी, दतिया, भोपाल, दिल्ली, सूरत, जयपुर, बरेली, आगरा, आदि स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। जिनके मोबाइल गुम हुये थे उनमें गृहणी, विद्यार्थी, एनजीओ कर्मचारी, सब्जी बेचने वाला, व्यापारी, ड्रायवर, मजदूर, शिक्षक आदि मोबाइल धारक थे।
भाई-बहन के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मोबाइल गुम होते ही शिकायत यहां करें रजिस्टर्ड
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अब दूरसंचार विभाग, नई दिल्ली के द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है। इस लिंक पर https://www.ceir.gov.in/Request/CeirUserBlockRequestDirect.js डिटेल अपलोड करने पर जो भी शख्स चोरी के फोन का उपयोग करते ही पुलिस के पास टॉपअप आयेगा। जिससे पुलिस के साइबर सेल को पता चल जायेगा कि मोबाइल का उपयोग कहा हो रहा है। फिर पुलिस जब्त करने कार्यवाही के बाद फरियादी से दस्तावेज का वेरीफाइ करने के बाद उसे सौंप देगा।
खरीदने से पहले KYM – Know Your Mobile
जब भी पुराना मोबाइल कहीं से किसी से भी खरीदें तो KYM – Know Your Mobile एप्लीकेशन में मोबाइल नम्बर अपलोड़ करेंगे तो पूरी जानकारी आपके सामने आ जायेगी। कहीं मोबाइल किसी आतंकवादी घटना, लूट, डकैती या हत्या में उपयोग तो नहीं किया गया। इन परेशानी में फंसने से बज जायेंगे।
