बेटी को पिता ने गला घोंटकर मारा, प्रेमी का युवती भाई ने किया अपहरण, एसपी बोले प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर. युवती की ऑनर किलिंग के बाद से गायब उसके बॉयफ्रेंड का पता नहीं चला है। ऐसा बताया यह भी जा रहा है कि शनिवार की देर शाम् को वह अपने घर शिवपुरी पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मानकर चल रही थी कि कहीं युवक के साथ भी कोई अनहोनी न हो गयी हो। शुक्रवार को युवती की उसके पिता ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और इसके बाद स्वयं थाने भी पहुंचे गये। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। युवती के दोनों भाई उसके प्रेमी को बाइक में बीच में बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दिये थे। एक जगह मारपीट करते हुए भी दिखाई दिये थे।
आपको बता दे कि संजना प्रजापति (18, का बॉयफ्रेंड नरेन्द्र जाटव पहले से शादीशुदा है, ज बवह अपने घर नरवर शिवपुरी) पहुंचा तो पत्नी छोड़कर जा चुकेी थी। अब न तो उसे प्रेमिका मिली न पत्नी। एक बात साफ हो गयी कि वह बीच रास्ते में शोर नहीं मचाता। पब्लिक नहीं जुटती तो युवती के दोनों बड़े भाई अवधेश और भरत उसे कहीं ले जाकर खत्म कर देते।
युवती का भाई मामा के साथ थाने पहुंचा
नरेंद्र के साथ युवती के दोनों भाई भी लापता थे। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी थी। इस बीच शनिवार सुबह युवती का भाई अवधेश अपने मामा के साथ गिरवाई थाने पहुंच गया। उसने बताया कि वह बहन के प्रेमी को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था, लेकिन झांसी रोड पर हंगामा करने लगा। इससे भीड़ जमा हो गई। इतने में वह हमसे छूटकर भाग गया। पुलिस को इस कहानी पर यकीन नहीं था। पुलिस को लग रहा था कि कहीं नरेंद्र के साथ कुछ गलत तो नहीं हो गया। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि नरेंद्र अपने घर पहुंच गया है। उसका कहना है कि यदि वह भागता नहीं तो संजना के दोनों भाई उसकी भी हत्या कर देते।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *