भाजपा फिर चौंकाएगी, केंद्र की राजनीति में जा सकते हैं ये दिग्गज नेता

भोपाल. मध्य प्रदेश की एक मात्र राज्सभा सीट के लिए तीन सितंबर को चुनाव होने वाला है। सीट पर मध्य प्रदेश सहित देश के कई दिग्गज नेता भी कतार में है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भी दावेदार है जो अपने-अपने स्तर पर दिल्ली तक दौड लगा रहे है। मध्य प्रदेश से केंद्र की राजनीति में कौन जाएगा इसे लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया। इस बार भी भाजपा कोई चौंकाने वाला नाम ला सकती है।
जवाब देने में माहिर है नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सरकार के प्रवक्ता भी रहे है। वे पिछले कुछ समय से भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक भी है। उनके रहते कई कांग्रेस नेता टूटकर भाजपा में शामिल हो चुके है। वे बेबाकी से जवाब देने में भी माहिर है इसलिए नरोत्तम मिश्रा को भी प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। नरोत्तम मिश्रा अमित शाह के करीबी माने जाते है और उनके राज्यसभा में जाने पर विपक्ष को जवाब देने वाला एक दमदार नेता भाजपा को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *