MP में इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर 50 हजार का इंसेटिव देगी सरकार
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को प्रोत्साहन देने के लिए नई पॉलिसी जारी की है। इसके तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इंसेटिव मिलेगा और पंजीयन शुल्क को शून्य किया जाएगा। पेट्रोल पंपों और सरकारी, कार्यालयों में ईवी चार्जिंग पॉइंट लगाना अनिवार्य होगा। ईवी वाहनों की पार्किंग भी मुफ्त होगी।
