MP के मदरसों में हिंदू बच्चे पढ़ते मिले तो कार्रवाई, CM ने जारी किया सख्त आदेश

भोपाल. मध्य प्रदेश में गैर मुस्लिम बच्चों के मदरसों में पढने पर रोक के लिए प्रदेश सरकार ने सख्त आदेश जारी किया है। मदरसों को इस बात के लिए चेताया गया है कि अगर उनके यहां हिंदू बच्चे पढते पाए गए तो मदरसों की न सिर्फ आर्थिक सहायता बंद कर दी जाएगी बल्कि मान्यता भी रद्द कर दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने संविधान के अनुच्छेद-28 (3) का हवाला दिया है।
मदरसों में निरीक्षण का निर्देश
सरकार ने कहा है कि इस अनुच्छेद के अनुसार अभिभावकों की सहमति के बिन गैर-मुस्लिम बच्चों को धार्मिक शिक्षा प्रदान नहीं की जा सकती। मध्य प्रदेश के आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता की ओर से जारी आदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी मदरसों में निरीक्षण कर यह देखने के निर्देश भी दिए गए है कि उनमें गैर मुस्लिम बच्चे तो नहीं पढ रहे है।
गैर मुस्लिम बच्चों के होने पर कार्रवाई
निर्देश दिए गए हैं कि जिन मदरसों में गैर मुस्लिम बच्चे पढ़ते पाए जाएं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बता दें कि पूर्व में शासन स्तर से कराई गई जांच में मध्य प्रदेश में 56 मदरसों में हिंदूओं के नाम भी दर्ज पाए गए थे। माना जा रहा है कि इसके बाद ही प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *