आरोपी छात्र के किराये के मकान को बुलडोजर से गिराया, उदयपुर में भारी तनाव

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर में अपने सहपाठी को चाकू मारने का आरोपी लड़का जिस घर में रहता था, शनिवार को अधिकारियों ने उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। उदयपुर जिला प्रशासन ने आरोपी के परिवार को अपना सामान हटाने की अनुमति देने के बाद खांजीपीर की दीवानशाह कॉलोनी में स्थित घर में तोड़फोड की और बाद में पता चला है कि आरोपी अपने परिवार के साथ उस घर में किराये पर रह रहा था। अब इस एक्शन के बाद उदयपुर प्रशासन सवालों के घेरे में हैं। लोगों का कहना है कि आरोपी पर कार्यवाही करने की बजाय, बेकसूर पर कार्यवाही की गयी और उसका घर गिरा दिया गया है।
भारी पुलिस बल और जिला प्रशासन की मौजूदगी के बीच घर पर बुलडोजर चलाया गया। स्थानीय लोगों की पुलिस कर्मियों के साथ हल्की झड़प् हो गयी। लोग घर के बाहर इकट्ठे थे और कह रहे थे कि आरोपी यहां किराये पर रह रहा था। इसमें उसके मकान मालिक की क्या गलती। पुलिस कर्मियों ने लोगों से घर के बाहर का क्षेत्र खाली करने के लिये कहा। जिसके बाद कहासुनी हुई। जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण्या बताकर घर को तोड दिया। उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोरवाल ने कहा है कि हमारी प्राथमिकता है कि बच्चे को उचित इलाज मिले। बच्चे की हालत में सुधार है। मेरा सभी से अनुरोध है कि अफवाहें न फैलायें। आरोपी को यह पता लगाने के लिये हिरासत में लिया गया है कि उसे अवैध हथियार कहां से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *