डॉ. मोमिता देबनाथ की हत्यारों को मिले फांसी की सजा, IMA के आव्हान निकाला शांतिमार्च

ग्वालियर- कोलकाता की डॉ. मोमिता देबनाथ कीं 8 और 9 अगस्त की दरमियानी रात आरजी कर मेडीकल कॉलेज के सेमीनार हॉल में महिला डॉक्टर से हुई बर्बरता और हैवानियत के बाद इंसाफ और न्याय की गूज देश के हर कोने में और तेज होती जा रही है। शहर .शहर, सड़क.सड़क डॉक्टर अपने साथी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के बाद इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इंडियन मेडीकल एसोसियेशन के अध्यक्ष के डॉक्टर प्रशांत लहारिया के आव्हान पर पीडि़ता की हत्यारों तत्काल सजा मिले। इससे पहले चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में लायंस अंजलि बत्रा, डॉ. सीपी बंसल, डॉ. बृजमोहन पुरोहित, रोटरी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, चेम्बर से हेमंत गुप्ता,  आईएमएम की ओर डॉ. प्रशांत लहारिया और अंत में महापौर शोभा सिकरबार आदि ने एकमत से कहा कि हत्यारों ऐसी सजा मिले जो कि नजीर बनेए कोई भी अपराधी ऐसी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत न जुटा पाये। श्रद्धांजलि सभा का डॉ. राहुल अग्रवाल ने सभा का संचालन किया।


चेम्बर से निकाला शांति मार्च
आईएसएम के आव्हान पर चेम्बर पर प्रदर्शन करने के साथ ही शांति मार्च इन्दरगंज चौराहा, ऊंटपुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा से होते हुए चेम्बर भवन पर पहुंचकर शांति मार्च का समापन किया गया। शांति मार्च में आईएमए, समाजसेवी संस्थाये, रोटरी, लायंस, माकपा आदि ने भी शांतिमार्च में शामिल हुए।


श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
डॉ. मोमिता देबनाथ के हत्यारों मिले इसके लिये आईएमए के आव्हान चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में श्रद्धांजलि सभा में डॉ. राहुल सप्रा, डॉ. राकेश रायजादा, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. पुरेन्द्र भसीन, डॉ. अशोक मिश्रा, डॉ. एसआर अग्रवाल, डॉ. नितिन जैन, डॉ भल्ला, डॉ. आरकेएस धाकड़. डॉ. समीर गुप्ता. डॉ. गिरजाशंकर गुप्ता, डॉ. दिनेश उदेनिया चेम्बर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल आदि लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *