अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है डॉक्टर, कैंसर इलाज के लिये भटक रही हैै पत्नी

डॉक्टरों की हड़ताल के बाद सूने पड़े डॉक्टरों के चेंबरग्वालियर. जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब अस्पताल की व्यवस्थाओं पर पड़ने लाग है। शनिवार को डॉक्टर हड़ताल पर थे। कैंसर पेशेंट की पत्नी उसे उपचार कराने के लिये भटक रही थी। पर न उसे डॉक्टर मिले न ही इलाज, खेरा शिशुगढ़ गांव निवासी 26 वर्षीय गिर्राज को कैंसर है। गिर्राज को उसकी पत्नी नेहा अस्पताल लेकर आयी थी। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं मिले। नेहा ने बताया कि उसके पति को मुंह में कैंसर हो गया है। वह पिछले 3 दिन से अस्पताल में चक्कर काट रही है। लेकिन डॉक्टर उसका उपचार नहीं कर रहे हैं। डॉक्टर से यहां से वहां घूम रहे हैं। उसके पति गिर्राज ही हालत बहुत ही खराब हो रही है। वह ठीक से खा पी भी नहीं रहे हैं। डॉक्टर उसके पति को भर्ती तक भी नहीं कर रहे हैं।
समझिए पूरा मामला
आपको बता दें कि 8-9 अगस्त की दरमियानी रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में पूरे देश में डॉक्टरों में आक्रोश है। जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं। वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल का असर ग्वालियर के साथ ही मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा और रतलाम में भी देखने को मिला है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डॉक्टर हड़ताल के समर्थन में अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जाता रहे हैं। हड़ताल का असर ग्वालियर के एक हजार बिस्तर के अस्पताल में भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *