लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव लीक होने से 2 कर्मचारी बेहोश, सीआईएसएफ ने 1.5 किमी एरिया खाली करवाया

लखनऊ. चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव लीक होने से 2 कर्मचारी बेहोश हो गये। टर्मिनल -3 सीआईएसएफ और एनडीआरएफ के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद 1.5 किमी का एरिया खाली करवाया गया है। लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गयी है। लखनऊ से गुवाहाटी की उड़ान जा रही थी। उसी बीच एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर स्कैनिंग के दौरान मशीन से बीप की आवाज आने लगी। इस बॉक्स मंें कैंसर रोधी दवायें लकढ़ी के बॉक्स में पैक थी।
इसमें रेडियोएक्टिव एलीमेंट होता है। जैसे ही कर्मचारियों ने बॉक्स खोला तेजी से गैस निकली। इससे 2 कर्मचारी मौके पर ही बेहोश हो गये। कर्मचारियों के बेहोश होते ही वहां भगदड़ मच गयी। लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। तत्काल इलाके को खाली कराया गया।
एडवाइजरी जारी, कहा- उस एरिया में न जाएं
एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा- टर्मिनल-3 के पास कार्गो से गैस लीकेज की सूचना मिली है। 3 फायर सर्विस, NDRF, SDRF की टीम मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल की। कुछ दवाओं के बॉक्स से फ्लोरीन गैस लीक हुई। घटना पर टीम नजर रखे हुए है। एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी की गई कि उस एरिया में न जाएं।
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया- एयरपोर्ट के कार्गो डिपार्टमेंट में हर दिन फ्लोरिन आती-जाती रहती है। आज मात्रा ज्यादा होने की वजह से मशीन ने डिटेक्ट किया और अलार्म बजने लगा। मुख्य परिचालन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया- एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित नहीं है। स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *