एंबियस मॉल में बम रखने की खबर से मचा हडकंप
गुरूग्राम. एबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिये दी गयी है। दरअसल, मॉल प्रबंधन के पास मेल आया था। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। घटनास्थल पर ग्रुरूवाग्रम पुलिस के साथ ही बम स्क्वॉड दस्ता मौजूद है।
एंबियस मॉल प्रबंधन के पास जो मेल आया है उसमें लिखा गया है कि मैंने बिल्डिंग में बम प्लांट कर दिया है। बिल्डिंग के अन्दर मौजूद हर व्यक्ति मारा जायेगा। आप में से कोई भी बच नहीं पायेगा। आपकी मौत होनी है। मैंने बिल्डिंग में बम इसलिये लगाये क्योंकि अपनी जिन्दगी से नफरत है। इस हमले के पीछे पैगी और नोरा है।
