स्वागत देख कर जब विनेश फोगाट रो पड़ी, विनेश बोली देशवासियों का धन्यवाद, मैं बहुंत ही भाग्यशाली हूं

पानीपत. पेरिस ऑलम्पिक में कुश्ती के फायनल मुकाबले से पहले डिस्क्वालिफाई हुठ्र विनेश फोगाट की वतन वापिसी हो गयी है। वह दिल्ली-एयरपोर्ट से लगभग 11 बजे बाहर आई। इस बीच वे अपनी साथी रेसलर साक्षी मलिक के गले लगकर रोने लगी और इसके बाद विनेश ओपन जीप में रवाना हो गयी है।

विनेश फोगाट के वतन वापसी की 2 अहम तस्वीरें…

दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही विनेश फोगाट साथी रेसलर साक्षी मलिक के गले लगकर रोईं।
दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही विनेश फोगाट साथी रेसलर साक्षी मलिक के गले लगकर रोईं।
दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर हाथ में तिरंगा थामे विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी उनके साथ मौजूद रहे।
दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर हाथ में तिरंगा थामे विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी उनके साथ मौजूद रहे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत देख विनेश फोगाट ने कहा है कि पूरे देशवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली हूं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से विनेश के पैतृक गांव बलाली (चरखी दादरी जिला) तक लगभग 125 किमी के रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत होगा। गांव के खेल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम रखा गया है। हालांकि एक दिन पूर्व आचार संहिता लग जाने के कारण राज्य सरकार इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही है।
विनेश 4 करोड़ रूपये और सरकारी नौकरी मिलेगी-सीएम
वहीं, बलाली गांव के पूर्व सरपंच सांगवान ने बताया है कि विनेश को गोल्ड विजेता की तरह ही सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के लिये देशी घी के व्यंजन तैयार कराये जा रहे है। प्लेयर, कोच सहित अन्य लोगों को पहलवानों वाली डाइट दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *