बेरहम बाप बेटी को वीडियो में पीटता हुआ दिखाई दिया तो कभी बेल्ट तो कभी लात-घूसों से मारता है

सीसीटीवी में बेल्ट से बेटी को पीटते हुए पिता। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. एक पिता की अपनी 2 बेटियों से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। वह बेटियों का कभी बेल्ट तो कभी लात-घूसों से मारता है। बेटियां विरोध करती हैं तो फिर पीटता है। मारपीट की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। शुक्रवार को डरी सहमी पीडि़त बेटी अपनी छोटी बहन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पिता से बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि हम पिता के साथ नहीं रह सकते हैं। कभी-कभी लगता है कि अपनी जान दे दें। एसपी ने जनकगंज थाना प्रभारी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
मारपीट करता हुआ दिखाई दिया
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। जिसमें एक पिता अपनी ही बेटी को बेल्ट से बेरहमी से पीट रहा है। बेटी रूम के अन्दर छिपने का प्रयास करती है तो आरोपी पिता उसे फिर खींचकर बाहर ले जाता है और फिर बेल्ट से पीटता है।
बेटी के हाथ की दो अंगुली तोड़ीं
पुलिस वायरल वीडियो की पड़ताल कर रही थी। इस बीच 18 वर्षीय लड़की छोटी बहन के साथ एसपी ऑफिस पहुंच गई। उसने बताया कि यह CCTV फुटेज में दिख रही लड़की वही है। उसे पीटने वाला उसका पिता है। वह कभी बेल्ट से पीटता है तो कभी डंडों, जूतों से। इतना ही नहीं उसने मेरे हाथ की दो अंगुलियां तोड़ दीं। छोटी-छोटी बातों पर आए दिन पिता मारपीट करता है।
मां को भी पीटते थे, वो छोड़कर चली गई
बेटी ने कहा कि जिस तरीके से पिता आज हम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट करता है। इसी तरीके से वह मां के साथ भी मारपीट करता था। इसके बाद मां घर छोड़कर चली गई। मां के जाने के बाद दादी मां ही हमारा सहारा थीं। अभी एक साल पहले दादी का देहांत हो गया था। उसके बाद पिता की बेरहमी बढ़ती चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *