साबरमती एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पटरी से उतरे 22 बोगियां, हादसे की जांच कर रही है आईबी

कानपुर. उत्तरप्रदेश के कानपुर में आज सुबह रेल दुर्घटना हो गया है। यहां ट्रेन के 22 कोच पटरी से उतर गये है। इस घटना को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन शनिवार की सुबह 2.35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया और इसके बाद पटरी से उतर गया। इस रेल दुर्घटना के बाद कुछ निशान देखे गये हैं। कुछ निशान लोको से 16वें कोच के पास मिले थे। शुरूआती जांच के अनुसार रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया हैण्डल एक्स पर लिखा है कि हादसे के एविडेंस सुरक्षित कर लिये गये हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। इस घटना में यात्रियों और कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आयी है। यात्रियों के लिये अहमदाबाद के लिये ट्रेन की व्यवस्था की गयी हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *