6 अक्टूबर को ग्वालियर में होने वाले भारत-बांग्लादेश T-20 पर सस्पेंस, पीएम मोदी से मैच रद्द करने की मांग

ग्वालियर. क्रिकेट लवर्स के लिए खुशखबरी सामने निकलकर आ रही है। ग्वालियर में बने नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम के भारत और बांग्लदेश के बीच टी-20 मैच का आयोजन होना है लेकिन अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने इस विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी से मैच को रद्द करने की मांग की है। बता दें कि बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मैच को रद्द करने की मांग कर दी है। यह मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
सिंधिया ने ट्वीट करके दी थी जानकारी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि 14 वर्ष के इंतजार के बाद शहर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच 6 अक्टूबर 2024 को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम (ग्वालियर) में आयोजित होने वाला यह T20 मैच निश्चित ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सौगात होगा। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नई शक्ति देगा।
जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई ने जून में अपना क्रिकेट कैलेंडर जारी किया था। जिसमें भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में घोषित किया गया था, लेकिन धर्मशाला में रेनोवेशन के कारण कैलेंडर में बदलाव करते हुए इसे ग्वालियर शिफ्ट कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *