जिले के पिछोर तहसील में जमीन धसकने से निकली सुरंग जैसी संरचना 

ग्वालियर – जिले के तहसील मुख्यालय पिछोर में शनिवार को अचानक जमीन धसकने से सुरंग जैसी ईंटों की संरचना दिखाई देने लगी। इस आशय की सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा तत्काल पुरातत्व विभाग की टीम को मौंके पर रवाना किया गया। टीम द्वारा पुरातात्विक मापदण्डों के आधार पर इसका बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर नजर रखे हुए है।
पिछोर के नायव तहसीलदार अनिल नरवरिया ने बताया कि पिछोर तहसील कार्यालय की सामने वाली रोड़ पर अचानक जमीन धसकने से एक गुफानुमा (सुरंग) संरचना दिखने लगी। साथ एक ही कमरे जैसी ईटों से बनी संरचना भी नजर आ रही है। पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा इसका परीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *