MP में सरकार लाएगी नई ट्रांसफर पॉलिसी
भोपाल. मध्य प्रदेश में जल्द ही तबादलों से रोक हट सकती है, सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तबादला नीति तैयार कर ली है और विभागीय मंत्री से अनुमोदन होने के बाद अब इसे जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद तबादलों पर लगी रोक हट जाएगी और इसी नई नीति के तहत प्रदेशभर में तबादले किए जाएंगे। बता दें कि पिछले डेढ साल से मध्य प्रदेश में तबादलों पर रोक लगी हुई है।
ऐसी है नई तबादला नीति
जे नई तबादला नीति बनाई गई है बताया जा रहा है कि उसमें तबादले के कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। बताया गया है कि एक जिले से दूसरे जिले के अंदर तबादले के लिए प्रभारी मंत्री की अनुशंसा अनिवार्य होगी। एक निश्चित अवधि में प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले होंगे लेकिन किसी भी संवर्ग में 20 प्रतशित से अधिक तबादले नहीं किए जा सकेंगे।
