पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल जी की पूण्यतिथि पर प्रभारी मंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

लियर – पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी की पूण्यतिथि 16 अगस्त को आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट शामिल हुए। ग्वालियर में कमल सिंह का वाग, शिन्दे छावनी स्थित अटल जी के पैतृक निवास पर पहुँचकर श्री सिलावट ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुँचे थे।
प्रभारी मंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में अटल जी द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुल्यनीय योगदान को याद किया। साथ ही कहा कि अटल जी के विचार हम सबके लिए सदैव प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *