MP में भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल. आम चुनावों के बाद अब बीजेपी के संगठन चुनाव की कवायद शुरू हो रही है। कल 17 अगस्त को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक होगी। बैइक में मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल होंगे। इस बैठक के बाद सदस्यता अभियान का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। सदस्यता दिलाने के बाद सक्रिय सदस्यता कराई जाएगी, इसके बाद बूथ समिति, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के चुनाव होंगे फिर जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन का चुनाव होगा।
नए प्रदेश अध्यक्ष की होना है नियुक्ति
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल बढाया गया था। वीडी शर्मा को पहली बार 15 फरवरी को मप्र भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जेपी नड्डा का कार्यकाल बढाए जाने के बाद उन्हें भी एक्सटेंशन दिया गया था। अब वीडी की जगह नए नेता की नियुक्ति की जाएगी।
आधा दर्जन नेता अध्यक्ष बनने की कतार में
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए बीजेपी के करीब आधा दर्जन नेता कतार में लगे हैं। इनमें पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया प्रयासरत हैं। पहले आदिवासी वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चाएं थीं। लेकिन पहली बार केंद्र सरकार में दो आदिवासी सांसदों को मंत्री बनाए जाने के बाद यह संभावना कम ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *