श्वान पकड़ने का अभियान जारी, अनेक स्थानों से पकड़े 18 आवारा श्वान
ग्वालियर- नगर निगम ग्वालियर के मदाखलत अमले द्वारा शहर भर में अभियान चलाकर आवारा श्वान पकड़े जा रहे हैं। जहां से भी शिकायत मिलती है, निगम की टीम द्वारा आवारा श्वान पकड़े जाते हैं।
मदाखलत अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार लगातार शहर से आवारा श्वानों को पकड़कर एबीसी सेंटर लाया जा रहा है। जहां उनका ऑपरेशन किया जाता है। आज निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से 18 श्वान पकडकर एबीसी सेंटर लाए गए। जिसमें से 7 श्वान का ऑपरेशन भी कर दिया गया है।
शहर के किसी भी क्षेत्र में डॉग बाइट अथवा श्वानों की सूचना नगर निगम के कंट्रोल रूम के कॉल सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। जिसका कन्ट्रोल रूम नम्बर 0751-2438358 है।
