VISM काॅलेज में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात् परिसर में स्थित गुरूबक्श सिंह सभागार में माँ सरस्वती पूजन व राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सर्वप्रथम BPT प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का व कशिश ने दुर्गा स्तुति पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। इसके पश्चात् NCC  कैडेट्स के ग्रुप द्वारा देशभक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत किया। जिससे पूरा सेमिनार हाॅल देश भक्ति के रंग में डूब गया।
इसी कड़ी में जीएनएम की खुशबू पाल, फार्मेसी से प्रवेश एवं बीपीटी से जयवीर ने प्रभावशाली भाषण दिये। इसी के साथ में नर्सिंग डेप्थ ग्रुप एवं लायन्स ग्रुप नर्सिंग द्वारा नाटक मंचन किये गए। नाटक के माध्यम से देश के जवानों के द्वारा दिये गए बलिदानो को याद कराया गया। अंत में एनसीसी में अच्छा प्रदर्शन कर रहें छात्र-छात्राओं को एनसीसी रैंक प्रदान की गई। संस्थान के चेयरमैन, चेयरपर्सन एवं ग्रुप निदेशक द्वारा छात्र जाकिर खांन बी.एस.सी. नर्सिंग, सोनाली चैहान बीएमएलटी एवं सुमन कुमारी बी.एस.सी. नर्सिंग को एनसीसी में रैंक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील कुमार सिंह राठौर ने बताया कि यह हमारा सोभाग्य है कि हम स्वतंत्र भारत में जी रहें है। हम खुद अपने भाग्य विधाता है।
आज हम दुनिया की सबसे तेज बढती अर्थव्यवस्था है। आज छात्र जिस तरह अपनी राह से भटक रहें है उसमें सुधार की जरूरत है छात्र के जीवन में कभी न कभी विषम परिस्थिया आ जाती है। उस समय से लडने व उससे उबरने के बारे में विद्यार्थियों को उनके शिक्षको व माता-पिता का मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। जिससे छात्र-छात्राएंे अपने जीवन में विषम परिस्थियों का सामना कर पाये। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि भगवान सिर्फ किसी न किसी माध्यम से कार्य कराते है कर्म तो हमें ही करना होते है। उन्होंने अंत में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संस्थान की ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, हाॅस्पिटल अधीक्षक, छात्र-छात्राओं सहित समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *