सनातन धर्म मंडल के चुनाव -अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल और कोषाध्यक्ष राकेश बंसल विजयी रहे

ग्वालियर. शहर के प्रतिष्ठित मंदिर सनातन धर्म मंडल का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। इस चुनाव में सत्य सनातन समूल का दबदबा रहा। श्री चक्रधर समूल को प्रधानमंत्री और सहकोषाध्यक्ष पद से ही संतोष करना पड़ा, जबकि अध्यक्ष पद पर विजय गोयल विजयी रहे। उन्होंने श्री चक्रधर समूह के कैलाशचंद्र मित्तल को 74 वोट से हराया। इसी तरह से प्रधानमंत्री के पद पर प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल, सोना-चांदी वाले विजयी रहे। उन्होंने सत्य सनातन समूह के ओमप्रकाश अग्रवाल (लल्ला) को 36 वोट से हराया। सनातन धर्म मंडल के 570 वोटर में से 492 मतदाताओं ने ही अपने मतों उपयोग किया।
सनातन धर्म मंडल के चुनाव के लिये सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गयी। चुनाव मे हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। बैठने का लेकर सुबह 11.15 बजे चुनाव अधिकारी से एक उम्मीदवार की बहस हो गयी। इसके चलते कुछ वोटिंग रोकी गयी। दोपहर 3 बजे तक 492 लोग ही वोट डाल पाये। शाम 4 बजे से मतों की गणना का काम शुरू हो गया। शाम 7.15 बजे तक विजयी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी। इसके उपरांत कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना का काम शुरू किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के लिये हो रही मतों की गिनती में पहले दौर से ही कृष्ण गिर्राज गोयल अन्य उम्मीदवारों से बढ़त बनाये हुए थे। पदाधिकारियों के विजयी होने पर वहां मौजूद लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संदीप जैन, सत्येन्द्र गुप्ता, ब्रजेश गोयल, संदीप नारायण, हरि गोयल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
गंदगी साफ, दरवाजे पर सोने की परत चढ़ना मेरी प्राथमिकता-विजय गोयल
सनातन धर्ममंडल का अध्यक्ष चुने जाने के बाद विजय गोयल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में व्याप्त गंदगी को साफ करना है और साथ ही चक्रधर के दरवाजे पर सोने की परत चढऱ्ाइ जायेगी। समय पर विधान का अक्षरशः पालन किया जायेगा। प्रति माह कार्यकारिणी समिति की बैठक और साल में एक बार साधारण सभा की बैठक बुलायेंगे। सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को उनके दायित्वों का वितरण किया जायेगा। चुनाव अधिकारी अरबिंद दूदावत पर प्रारंभ से ही विवादों में रहे हैं। उम्मीदवार इस बात से नाराज दिखाई दिये कि चुनाव अधिकारी ने मीडिया तक को मतगणना स्थल पर नहीं आने दिया।
विजयी पदाधिकारी
अध्यक्ष- विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष -हरिशंकर सिंघल, उपाध्यक्ष- प्रदीप सिंघल, प्रधानमंत्री -रमेशचंद्र गोयल, संयुक्त प्रधानमंत्री- राजेश बंसल, कोषाध्यक्ष-राकेश बंसल, धर्म मंत्री- रविन्द्र सिंघल, सहकोषाध्यक्ष-नरेन्द्र मंगल, समजा कल्याण मंत्री-मोहनलाल अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री संदीप वैश्य, शिक्षा मंत्री- नारायणदास अग्रवाल, आंतरिक लेखा परीक्षक-मनोजकुमार सांघी आदि पदों पर विजय रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *