अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में 2 जवान शहीद और 3 घायल
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार का आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। दोपहर के बई इस मुठभेड में 2 जवान शहीद हो गये। वहीं 3 जवान घायल हो गये। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घने जंगल के अन्दर आतंकियों की तलाश की जा रही है।
2 जवान शहीद और 3 घायल
आपको बता दे कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार की दोपहर बाद एनकाउंटर शुरू हुईै थी। जिसमें पहले एक जवान के घायल होने की खबर आई थी। इसके कुछ देर बाद एक और जवान घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। सेना की तरफ से जारी किये गये अपडेट में 2 जवानों की शहादत की खबर आई। साथ ही 3 जवानों के जख्मी होने की भी जानकारी मिली।
सेना को आतंकियों होने की खबर मिली थी
इससे पहले अनंतनाग में हुए एनकाउंटर को लेकर सेना ने बयान जारी किया था। सेना की ओर से कहा गया था कि विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेनाजम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा शनिवार को सामान्य क्षेत्र कोकेरनाग, अनंतनाग में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इस बीच आतंकियों से मुठभेड हुई। जिसमें 2 सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गये है और उन्हें क्षेत्र से निकाल लिया गया है। ऑपरेशन अभी जारी है।
