पूर्व विदेशमंत्री नरटवर सिंह का निधन

नई दिल्ली. पूर्व विदेश मंत्री के. नटवरसिंह का शनिवार की देर रात को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे, उन्होंने गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। जहां उन्हें पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके बेटे अस्पताल में है और उनके परिवार के कई अन्य सदस्य अंतिम संस्कार के लिये रविवार को दिल्ली लेकर आ रहे हैं। के. नटवर सिंह ने 2004-05 के दौरान यूपीए-प्रथम सरकार में भारत के विदेश मंत्री के रूप में सेवा दी थी। इस बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे उन्होंने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी कार्य किया और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *