ग्वालियर के डीआइ्रजी अमित सांघी और नगरनिगम आयुक्त अमन वैष्णव बनाये गये
भोपाल. एमपी में शनिवार की देर रात 7 जिले के कलेक्टर, एसपी सहित 47 आईएएस अधिकारियों के तबादते किये गये है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश् ामें 1992 बैच के अधिकारी डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है। वह फिलहाल शहडोल के पुलिस महानिदेशक है। वहीं 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का आईजी बनाया गया है।
वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रम विभाग के प्रमुख सचिन सिन्हा और चंबल कमिश्नर संजीव झा को राजस्व मंडल ग्वालियर में भेजा गया है। जबकि राजस्व मंडल में रहे उमाकांत अमराव की वापिसी हुई है। उमाकांत को श्रम विभाग का मुख सचिव बनाया गया है। पर्यावरण नियोजन एवं सामान्य संगठन के कार्यपालक संचालक के संजीव सिंह को भोपाल संभागायुक्त बनाया गया है। 2012 बैच के अधिकारी केदार सिंह शहडोल कलेक्टर बनाये गये है। वहीं उज्जैन जिला पंचायत क मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीना को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है। जबकि ग्वालियर निगमायुक्त हर्ष सिंह की जगह अमन वैष्णव को ग्वालियर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है जबकि अमित सांघी को डीआईजी ग्वालियर बनाया गया है।



