अमन वैष्णव के पिता झासी रेलवे में हैं CLI, एक्सीडेंट घायल होने के बाद 17-17 घंटे बिस्तर लेटकर की पढ़ाई और 2018 में बने IAS

ग्वालियर. अमन वैष्णव के पिता रामसेवक वेष्णव के सुपुत्र है। झांसी स्थित उत्तर मध्य रेलवे में मुख्य तकनीकी निरीक्षक (सीएलआई) अमन वैष्णव ने प्रारंभिक शिक्षा झांसी के वर्ष 2011 कैथेड्रिल स्कूल से 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं परीक्षा और वर्ष 2013 में 12वीं (इंटरमीडियेट) 96 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास कर अपने स्कूल में अब्बल रहें और झांसी के दूसरे टॉपर बने थे। उनकी प्रतिभा को सबसे पहले उनकी भूगोल की शिक्षक ने पहचानी और उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी के लिये प्रेरित किया था और बाद में वह दिल्ली के हिन्दू कॉलेज में दाखिल लिया और राजनीतिक विज्ञान मे ंबीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की इसके बाद वह सिविल सेवा की परीक्षा की 70प्रतिशत तैयारी उन्होंने इसी बीच कर ली थी।
UPSC परीक्षा से पहले हुए एक्सीडेंट के शिकार
अमन वैष्णव 2017 में UPSC की प्री और मैंस परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में वह कामयाब हो गये । वह परीक्षा की तैयारी के लिये दिल्ली में कोचिंग ले रहे थे मैंस परीक्षा को महज 24 दिन ही हुए थे तभी एक एक्सीडेंट में घायल हो गये और उनके बांये हाथ में गंभीर चोट आ गयी थी। IAS  बनने के सपने और जिद के आगे यह चोट जरा भी डिगा नहीं पायी। वैष्णव ने दिल्ली में ही रहना तय किया और पढ़ाई करते रहें। बेटे के जोश और जब्बे से प्रभावित माता-पिता प्रभावित होकर दिल्ली पहुंच गये। परीक्षा का समय कम होने से बिस्तर लेटे-लेटे 17-17 घंटे पढ़ाई की और वर्ष 2018 में 155वीं रैक प्राप्त कर आइएएस बनने में कामयाब हो गये।
कहां-कहां रहे पदस्थ
अमन अपने परिवार के पहले सदस्य जो आईएएस बने हैं। अमन मंसूरी में 10 महीने ट्रेनिंग लेने के बाद पहली पदस्थापना मध्यप्रदेश के धार में प्रशिक्षु आईएएस के रूप में हुई, राजगढ़ के नरसिंहगढ में एसडीएम, झाबुआ में जिला पंचायत सीईओ, रतलाम में जिला पंचायत के सीईओ, इन्दौर संभाग में अपर आयुक्त, अनूपपुर के अपर कलेक्टर के रहने के ग्वालियर के नगरनिगम आयुक्त बनाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *