ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को बाँधीं राखियाँ
ग्वालियर -लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माथे पर रोली-चंदन के टीके लगाए और कलाई पर स्नेहिल राखियाँ बाँधीं। सभी बहनों ने उनकी दीर्घ आयु के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार उनके हर सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेगी। सरकार प्रदेश भर की बहनों के सशक्तिकरण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। यह सुनकर सभी लाड़ली बहनें अभीभूत हो गईं। शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुँचे थे। इसी दौरान राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बाँधे।
पवित्र सावन के महीने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखियाँ बांधने के लिये विमानतल पर ग्वालियर जिले की लाड़ली बहना योजना की 10 हितग्राही बहनें पहुँची थीं। इनमें हेमलता जैन, श्रीमतल कल्पना राठौर, शशि माहौर, शोभा तोमर, पूनम कुशवाह, पूनम परिहार, बबीता श्रीवास्तव, साधना राठौर, कृष्णा बाथम व कुसुम तोमर शामिल थीं।
