रेलवे 8 बड़े नये प्रोजेक्टों मोदी सरकार ने दी मंजूरी, 3 करोड़ नये घर बनाये जायेंगे
नई दिल्ली पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली केन्द्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को 8 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट में पूर्वी राज्यों पर ध्यान दिया गया है। इन प्रोजेक्ट को पूरा करने में 24, 657 करोड़ रूपये निवेश किये जायेंगे। इन प्रोजेक्ट को 20230-31 तक पूरा कर लिया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी बैष्णव ने इन प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने आज कुछ ऐतिहासिक फैसले लिये हैं। उन्होंने कहा है कि आज कैबिनेट द्वारा लिये गये फैसले बताते हैं कि सरकार ओडिशा, बिहार, झारखंड , पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर और आंध्रप्रदेश के विकास के लिये प्रतिबद्ध है और साथ ही पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नये घर बनाने को भी मंजूरी मिली है।
यह है 8 प्रोजेक्ट
मोदी सरकार ने जिन 8 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। उनमें से 4 ओडिशा के लिये, एक ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के लिये, एक झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिये एक महाराष्ट्र के लिये और एक बिहार के लिये है। बिहार वाला प्रोजेक्ट विक्रमशिला कटारिया के बीच होगा। इसकी लंबाई 26.23 किमी होगी। वहीं महाराष्ट्र वाला प्रोजेक्ट महराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र के बीच होगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि उक्त परियोजना के तहत जलगांव से जालना (174 किमी) तक नई लाइन बिछाई जायेगी जो एक अच्छा परिवहन गलियारा बनायेगी।
प्रोजेक्ट की अहम बातें
यह है 8 नये प्रोजेक्ट 7 राज्यों के 14 जिला को कवर करेंगे।
इनके बनने से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बल्कि लॉजिस्टिक कॉस्ट भी कम होगी।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया है कि इन प्रोजेक्ट के शुरू होने से 30 लाख पेड़ लगाने जितना कार्बन उत्सर्जन कम होगा।
