बहन से शादी करलो नही तो गोली मार देंगे, युवक ने परेशान होकर जहर पी लिया

ग्वालियर एक युवक को शादी के लिये इतना परेशान कर दिया कि उसे जान देनी पड़ी युवती के दोनों भाई कहते थे। हमारी बहन से शादी कर ले, नही ंतो गोली मार देंगे। परेशान होकर युवक ने जहर पी लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मामले में शनिवार को पुलिस ने आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सोनू खां और छोटू खां को भी गिरफ्तार किया है।
31 जुलाई को खाया था जहर
शनिवार को पनिहार में रहने वाले भूरा खान 22, पुत्र सत्तार खान ने 31 जुलाई को कीटनाशनक पी लिया था। उसे जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 4 अगस्त को भूरा खान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना पर शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया और जांच के बाद पूरी कहानी सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *