पीएम मोदी ने वायनाड में भूस्खलन से पीडितों को दिया सहारा, बच्चियों के सिर पर रखा हाथ
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केरल के वायनाड जिले के भूस्खलन से तबाह हुए इलाको का दौरा किया। चूरलमाला पहुंचे पीएम मोदी ने एक राहत शिविर का भी दौरा किया। जिसमें बड़े पैमान पर भूस्खलन में विस्थापित हुए कई लोग रहते हैं। यहां पीएम ने रेस्क्यू किये गये लोगों से बातचीत की है। जिनमें दो बच्चे भी शामिल है। जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया है।
पीएम मोदी कन्नूर हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा पहाड़ी जिले में पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन करने के लिये प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाद में पीएम ने दोपहर लगभग 2.30 बजे मेप्पाडी में शिविर का दौरा किया और वहां लगभग आधे घंटे तक कुछ बचे हुए लोगों से बातचीत की। मोदी ने पीडितों के सिर और कंधों पर हाथ रखा। जब वह प्रधानमंत्री को अपनी आपबीती सुनाते हुए रो पड़े। कलपेट्टा पहुंचे, जहां आपदा के बाद सेना ने 190 फीट लम्बा बेली ब्रिज बनाया था।
