आनंदपुर गांव में टूटी नहर से फसलों को हुआ नुकसान, नायब तहसीलदार कर रहे हैं आकलन

दतिया. इंदरगढ़ के गांव आनंदपुर में शनिवार की सुबह 8 बजे नहर टूटने से खेती में पानी लगातार भर रहा है। जिस वजह से दर्जनों किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। खबर मिलने के बाद नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। वहीं राजघाट विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंच गयी है। जो नहर का पानी बन्द करने में जुटी हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 50 एकड़ की फसल को नुकसान हुआ है। किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची राजघाट विभाग की एक टीम ने ग्रामीणों की मदद से नहर के पानी को करीब 80 प्रतिशत बंद कर दिया है। नायब तहसीलदार मनोज दिबाकर का कहना है कि खेतों के बगल से एक नाला निकला है। किसानों ने पानी उसी दिशा में काट दिया था। जिस कारण ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *