ASP की कार-ड्राइवर 40 फीट तक घिसटते गई, सिपाही की मौत

एएसपी गजेन्द्र वर्धमान परिवार के साथ बड़वानी गए थे। हादसे में उनके बेटा-बेटी और पत्नी को चोट आई है।

ग्वालियर. एएसपी गजेन्द्र वर्धमान अपने परिवार के साथ ग्वालियर के लिये आ रहे थे, तभी उनकी गाड़ी का टायर पंचर होने पर ड्रायवर ने पंचर जुड़वाने के लिये उतरा था उसी समय पीछे आ रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें ड्रायवर अजय बास्कले की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात घाटीगांव के बनरखेडी मंदिर के पास की है। एएसपी गजेन्द्र वर्धमान के परिवार के घायल सदस्यों को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्साल के लिये रेफर कर दिया गया है।

सिपाही अजय वास्कले की हादसे में मौत हो गई। वह 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर एडिशनल एसपी पश्चिम गजेन्द्र सिंह वर्धमान की खड़ी फॉर्च्यूनर कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सिपाही और कार को 40 फीट तक घिसटता ले गया। हादसे में सिपाही की मौत हो गई। वहीं, एएसपी की पत्नी, बेटा और बेटी घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब सिपाही कार का टायर बदल रहा था।हादसा शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर घाटीगांव बनखेड़ी मंदिर के पास हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने पनिहार के पास ट्रक को पकड़ लिया, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। ग्वालियर में पदस्थ एडिशनल एसपी पश्चिम गजेन्द्र सिंह वर्धमान की सास का बड़वानी में निधन हो गया था। उनकी गमी में शामिल होने परिवार समेत वे बड़वानी गए थे। वह शनिवार रात फॉर्च्यूनर कार से पत्नी अर्चना, बेटी इशिका, बेटा चेतन्य के साथ ग्वालियर वापस लौट रहे थे। कार को उनके सरकारी वाहन का चालक सिपाही अजय बास्कले (30) चला रहा था।
टोल नाके पर पकड़ा ट्रक, ड्राइवर फरार
हादसे के बाद घाटीगांव पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पनिहार टोल पर घेराबंदी कर दी। यह देखकर आरोपी वाहन चालक, ट्रक को टोल से पहले ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
टॉर्च दिखा रहा था, अचानक ट्रक ने टक्कर मारी
एएसपी ने बताया, ‘सुबह 4 बजे वह आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर घाटीगांव में बनखेड़ी मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर अजय वास्कले ने कार को सड़क किनारे पार्क किया। टायर बदलने के बाद वह स्टेपनी को गाड़ी में रख रहे थे। अंधेरा होने के कारण मैं, अजय (कार ड्राइवर) को टॉर्च दिखा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक HR55 AC-7346 के चालक ने साइड से कार में टक्कर मार दी। यह सब इतना तेजी से हुआ कि पता ही नहीं चला। मेरी आंखों के सामने से सब गायब था। आगे करीब 35 से 40 फीट दूर झाड़ियों में कार घुसी दिखी। मैंने तत्काल वहां पहुंचकर पत्नी, बच्चों को देखा। उनको चोट लगी थी। अजय के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया था। इसके बाद मैंने और पत्नी ने अजय को देखा, तो उसका चेहरा खून से सना था। अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मुझे भी चोट लगी है। पत्नी व बच्चे भी घायल हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *