ब्राजील में प्लेन क्रैश में 61 की मौत

साओ पाउलो. ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सभी यात्रियों की मोत हो गयी है। एयरलाइन वोएपास ने पहले कहा था कि विमान में 60 लोग सवार थे।
वोएपास एयरलाइन ने कहा कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिये रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 57 यात्री और 4 क्रू मेम्बर थे। दुर्घटना कैसे हुई, यह पता नहीं चल पाया है। हादसे का शिकार हुए प्लेन का रजिस्ट्रेशन पीएस-वीपीबी एक एटीआर 72500 है। इसमें कुल 74 यात्री सवार हो सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि क्रैश होने के टाइम प्लेन में 62 लोग थे। एक मिनट में 17 हजार फीट नीचे गिरा प्लेन
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि क्रैश से डेढ़ मिनट पहले प्लेन ने ऊंचाई पर जाना छोड़ दिया था। स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक प्लेन 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद महज 10 सेकंड में लगभग 250 फीट नीचे गिर गया।
अगले आठ सेकंड में लगभग 400 फीट ऊपर चला गया। इसके 8 सेकंड बाद 2 हजार फीट नीचे पहुंचा। फिर, लगभग यह तेजी से नीचे उतरने लगा। सिर्फ एक मिनट में लगभग 17 हजार फीट नीचे गिरा और इसमें आग लग गई।

प्लेन क्रैश के बाद की 3 फोटोज…

गिरने के बाद प्लेन में आग लग गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसे कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।
गिरने के बाद प्लेन में आग लग गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसे कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।
ब्राजीलियन TV नेटवर्क ग्लोबोन्यूज ने प्लेन में आग लगने और धुआं निकलने की फुटेज दिखाई गई।
ब्राजीलियन TV नेटवर्क ग्लोबोन्यूज ने प्लेन में आग लगने और धुआं निकलने की फुटेज दिखाई गई।
राष्ट्रपति लुइज इनसियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि शायद प्लेन में सवार यात्रियों में से कोई जिंदा नहीं बचा।
राष्ट्रपति लुइज इनसियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि शायद प्लेन में सवार यात्रियों में से कोई जिंदा नहीं बचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *