सागरताल को पर्यटन की दृष्टि से किया जा रहा है विकसित

ग्वालियर शहर की ऐतिहासिक संरचना सागर ताल को 2 करोड 37 लाख रूपयें से जीर्णोद्धार कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी विशाल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 5 स्थित सागर ताल का लंबे समय से जीर्णोद्धार न होने के कारण तालाब अपने मूल संरचना को खो रहा था जिस हेतु तालाब के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए स्टोन कार्य, डीवाटरिंग एवं डी सिल्टिंग, पेंटिंग, लाइटिंग कार्य सहित अन्य कार्य कराये जा रहे हैं।
सागरताल का जीर्णोद्धार होने के बाद शहरवासियों को एक और पर्यटन स्थल मिलेगा।
साथ ही बताया कि सागर ताल में दशकों से ताजिया, मूर्तियां एवं पूजन सामग्री का विसर्जन किया जाता रहा है, जिससे सागर ताल के अंदर चार से पांच मीटर की गहराई में गाद जमा हो गया था। जिससे सागर ताल का पानी भी प्रदूषित हो रहा था। जीर्णोद्धार के दौरान गाद को निकाले जाने से सागर ताल की जल भराव क्षमता में वृद्धि होगी साथ ही पानी की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *