15 अगस्त को प्रभारी मंत्री ही अपने प्रभार के जिलों में ध्वजारोहण कर सकते है
भोपाल. मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के गठन के बाद से अब तक मंत्रियों को उनके प्रभारी के जिले नहीं सौंपे गए है लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि जल्द ही मंत्रियों को उनके प्रभार के जिले मिलने वाले है। सीएम मोहन यादव ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात की थी जिसके बाबद से इन अटकलों को और बल मिलता नजर आ रहा है। इसके अलावा मंत्री रामनिवास रावत को उनका विभाग भी जल्द मिल सकता है।
15 अगस्त से पहले होगा बंटवारा
छरअसल सरकार और मोहन कैबिनेट के गठन के बाद सरकार अपने कार्यलाल के 6 महीने भी पूरे कर चुकी है लेकिन अब तक मंत्रियों को उनके प्रभार के जिले नहीं सौंपे गए है लेकिन अब माना जा रहा है कि कुछ दिनों में ही मंत्रियों को उनके प्रभार के जिले सौंप दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पर प्रभारी मंत्री ही अपने प्रभार के जिलों में ध्वजारोहण कर सकते है। ऐसे में जल्द ही मंत्रियों को उनके जिलों का बंटवारा हो जाएगा।
