MP में भी लागू होगा योगी बाबा का आदेश, साधु-संतों ने कर दी ये बड़ी मांग
भोपाल. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड यात्रा के रूट पर आने वाली दुकानों के दुकानदारों को अपनी नेमप्लेट लगाने के आदेश दिए है। इसी कडी में मध्य प्रदेश की बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के साधु-संतों ने भी से सही बताया है। हालांकि डिटेल और नेमप्लेट वाला आदेश उज्जैन नगर निगम 1 साल पहले ही दे चुका है लेकिन इस आदेश पर ध्यान नहीं दिया गया। अब साधु-संतों ने कह दिया है कि इस मामले पर किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मंदिर के पास 300-400 होटल बने हुए हैं। महाकाल लोक बनने के बाद से ही यहां देशभर से भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी को देखते हुए आसपास के लोगों ने अपने घरों को छुपाने के लिए गेस्ट हाउस बना लिए हैं। जब इन होटलों के मालिकों के बारे पता लगाया गया है तो कई सनसनीखेज जानकारियां सामने निकलकर आई। यहां पर कई होटलों का संचालन मुस्लिम समाज के लोग करते हैं, लेकिन होटलों का नाम हिंदू या हिंदू धर्म से जुड़े भगवान के नाम होते हैं। कई होटल तो यहां बाबा महाकाल के नाम से ही चलाए जा रहे हैं।
