ग्वालियर में बालिका गृह से नाबालिग फरार, 6 नकाबपोश दीवार फांदकर आए, गार्ड रूम से चाबी निकालकर भगा ले गए लड़की

ग्वालियर. कंपू स्थित वन स्टॉप सेंटर के अंदर बालिका गृह से एक 17 वर्षीय नाबालिग आधी रात को अपने 6 नकाबपोश साथियों के साथ भाग गई है। पूरी घटना एक दम फिल्मी है। नकाबपोश वन स्टॉप सेंटर के पीछे की ओर से दीवार पार कर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद गार्ड रूम में सो रही महिला गार्ड की टेबल पर रखी चाबी को खिडकी से डंडे की मदद से निकाला। फिर बालिका गृह का चैनल गेट खोलकर तीसरे कमरे में रह रही नाबालिग को भाग ले गए। घटना रात 1.54 बजे की है। एक नाबालिग को 6 नकाबपोश लेकर फरार हो गए और महिला गार्ड सोती रही जबकि वन स्टॉप सेंटर के आगे वाले गेट पर दो महिला सहित तीन गार्ड तैनात थे उनको भनक तक नहीं लगी। घटना का पता शनिवार सुबह लगा। दिनभर पुलिस मामले को छुपाए रखे थे। शाम को मामला दर्ज किया गया है। घटना की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है। इसमे लडकी नकाबपोश का हाथ पकडकर निकलती दिख रही है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला
कंपू स्थित वन स्टॉप सेंटश्र मे बालिका गृह है जिसका संचालक महिला बाल विकास के अधीन मां कैलादेवी संस्था करती है। बालिका गृह में 7 जून को एक 17 वर्षीय नाबालिक को कोर्ट के आदेश पर भेजा गया था। नाबालिग सहिम बालिका गृह में 24 लडकियां अभी थी। यह नाबालिग थाटीपुर थाना क्षेत्र से लापता हो गई थी। जिसके बाद थाटीपुर थाना में नाबालिग के प्रेमी पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 7 जून को नाबालिग को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था जिस पर किशोरी ने मां-पिता के साथ जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद उसे बालिका गृह में भेजा गया था। यहां से कई बा रवह निकलने का प्रयास कर रही थी सलिए उसे बालिका गृह के तीसरे कक्ष में रखा गया था जो सबसे अंदर था। बालिका गृह के बाहर एक गार्ड रूम में है जिसमें महिला गार्ड रहती है। शाम को बालिका गृह के चैनल गेट का ताला लगा दिया जाता है। पर रात 1.30 से 2 बजे के बीच 6 नकाबपोश बदमाश नाबालिग को अपने साथ भागा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग उनका हाथ पकडकर जाते हुए नजर आ रही है।
CCTV कैमरे में कैद घटना
कंपू थाना पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद जब पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले तो पता लगा कि छह नकाबपोश अंदर आए थे। जिन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। इनके साथ लड़की हाथ पकड़कर जाते हुए नजर आ रही है। जिससे साफ लग रहा है कि नकाबपोश उसकी पहचान वाले ही थे। इसके बाद भी नाबालिग के लापता होने पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *