MP में पुलिस जवान के शहीद होने पर परिवार को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मप्र पुलिस को सशक्त बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नही आने दी जाएगी। इसके लिए बजट में साढे 10 हजार करोड रुपए की व्यवस्था की गई है। मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों के लिए इस वर्ष 25 हजार आवास बनाने का लक्ष्य है जिनमें से 12 हजार आवास बना लिए गए है। पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो परिवार को 1 करोड रुप्ए की राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के हर जिले में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड दल कार्य करेगा। स्वर मेघ के तहत प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम के सहभागी प्रत्येक सदस्य को 11-11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है।
भोपाल में बनेगा 50 बिस्तर क्षमता वाला पुलिस अस्पताल
मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा भोपाल में 50 बिस्तर क्षमता के पुलिस अस्पताल का भी लोकार्पण किया जाएगा। यदि मध्य प्रदेश पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो एक करोड रुपए की राषि में से 50 प्रतिशत पत्नी और 50 प्रतिशत की राशि माता-पिता को प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पुलिस ने निश्चित समय में थानों की सीमाओं का भी पुनर्निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मुझे इस बात की भी प्रसन्नता है कि पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को किया है जिससे 22 हजार गांवों को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *