अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले में धमाके में 1 की मौत

नई दिल्ली. विस्फोट से पूर्व हवाई हमले का सायरन ही नही बजने की वजह से लोग सतर्क नहीं पाये और कई लोग घायल हो गये। जिनका उपचार चल रहा है। इजरायली सेना ने कहा है कि वह लड़ाकू विमानों द्वारा गश्त बढ़ायेगी। शुक्रवार की सुबह इजरायली के तेल अवीव में एक बड़ा धमाका सुना गया। जिसके बाद इजरायल रक्षाबलों ने पुष्टि की कि यह एक ड्रोन हमले की वजह से हुआ है। एक एम्बूलेंस सेवा ने कहा है कि एक व्यक्ति की छर्रे लगने से मौत हो गयी। उसका शव पास की एक इमारत में बेजान हालत में मिला। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक 8 लोगों की स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। जिनमें से 4 छर्रे लगने या विस्फोट की शॉक वेव से घायल हो गये और अन्य 4 का उपचार किया जा रहा है। इजरायली सेना ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ‘एक हवाई लक्ष्य’ – एक शब्द जिसका उपयोग सेना ड्रोन के लिये करती है ने तटीय शहर को प्रभावित किया।
एक सैन्य बयान आया है कि ड्रोन के बिना सायरन बजाये, इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद मामले की ‘‘सघन जांच’’ की जा रही है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक इसने यी भी कहा है कि वायुसेना इजरायली आसमान की रक्षा के लिये लड़़ाकू विमानों की गश्त बढ़ायेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट अमेरिकी दूतावास के बहुत नजदीक हुआ है। रिपोर्ट मेंबताया गया है कि विस्फोट से पूर्व तेल अवीव में कोई हवाई हमला सायरन सक्रिय नहीं किया गया था। यमन के हौथी उग्रवादियों के सैन्य प्रवक्ता ने बताया है कि समूल तेल अवीव को लक्षित करने वाले सैन्य अभियान के बारे में बतायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *