9वी की छात्रा के साथ गैंगरेप, इंस्टाग्राम दोस्ती कर कार में घूमने गये थे, बारी-बारी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल

ग्वालियर. शहर से 55 किमी दूर मोहना में इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग छात्रा को मिलने बुलाया और उसे कार में अपने साथ ले गया और अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ गैंगरेप कर दिया। घटना मोहना थाना इलाके की है। घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बदनामी के डर से छात्रा शांत रही तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। छात्रा ने मना किया तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदार और परिवार वालों को भेज दिया। परिवार ने जब वीडियो देखा तो इसका खुलासा हुआ और इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर तीनों आरोपियों कृष्णा सोनी पुत्र चंदू सोनी, अंकेश रावत और सत्यम बाथम के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी अपने घर से फरार हो गये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दविश दे रही है।
क्या है मामला
ग्वालियर मोहना निवासी 13 वर्षीय 9वीं कक्षा की छात्रा की तीन महीने पहले अप्रैल 2024 में अंकेश रावत से सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई थी। जान पहचान के बाद उनकी बातचीत होने लगी थी। युवक ने अपने दोस्त कृष्णा सोनी से भी उसकी दोस्ती करवाई थी। दोस्ती होने के बाद कृष्णा मई के महीने में छात्रा से मिलने आया था, उसके बाद एक बार और वह छात्रा से मिला था। इसके बाद जून महीने में युवक ने छात्रा को फोन करके मिलने के लिए कहा तो छात्रा उससे मिलने के लिए पहुंची तो युवक एक कार लेकर खड़ा था। छात्रा कार के पास पहुंची तो उसमें पहले से ही इंस्टाग्राम पर दोस्त बना अंकेश मौजूद था। उसके साथ एक अन्य युवक सत्यम बाथम भी बैठा हुआ था। इसके बाद में छात्रा से कहने लगा कि चलो हम कहीं घूम कर आते हैं। छात्र ने जब मना किया तो पुराना दोस्त बोला कि हम पर विश्वास नहीं है तो छात्र उनके साथ कार में बैठ गई। कार में बैठने के बाद तीनों युवक छात्रा को हाईवे पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।
आरोपी ने रिश्तेदारों को भेजा अश्लील वीडियो
ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग छात्रा को मिलने बुलाया और उसे कार में ले गया और अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंग रेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिये हैं। बदनामी के डर से छात्रा शांत रही तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। छात्रा ने मना किया तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदार और परिवार वालों को भेज दिया है। परिवार ने जब वीडियो देखा तो इसका खुलासा हुआ और इसके बाद परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर तीनों आरोपियों कृष्णा सोनी पुत्र चंदू सोनी, अंकेश रावत और सत्यम बाथम के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी अपने घर से फरार हो गये है। जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दविश दे रही है।
पुलिस बोली
हमने तीनों गैंगरेप को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस टीम बनाकर आरोपियों के ठिकानों पर दविश दे रहे हैं। टीआई मोहना रशीद खान ने बताया कि हमारा प्रयास है कि तीनों आरोपियों शाम तक गिरफ्तार कर लेंगे।

 

[web_stories_embed url=”https://newsmailtoday.com/?web-story=79973″ title=”Web Story” poster=”” width=”360″ height=”600″ align=”none”]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *