आइएसबीटी बस टर्मिनल में रेस्त्रां और फूड जोन की मिलेगी सुविधा

ग्वालियर. जलालपुर पर ट्रिपल आईटीएम के पास स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार कराया जा रहा इंटर स्टेट बस टर्मिनल का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसमें अब सिर्फ फिनिशिंग का थेडा-बहुत काम बाकी रह गया है। 64.22 करोड रुपये की लागत से 25 एकड जमीन पर तैयार इस बस टर्मिनल की बिल्डिंग का ढांचा तैयार हो चुका है। हेरिटेज थीम पर हरित भवन की तर्ज पर इसका निर्माण कराया गया है। दूर से ही शानदार चमक रहे इस बस स्टैंड में यात्रियों को फूड जोन से लकर रेस्त्त्रां तक की सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अलावा बस स्टैंड के फ्रंट पर हरियाली के लिए ग्रीन जोन तैयार कराया गया है। बस स्टैंड पर एक समय में 137 बसों के खडे होने की सुविधा होगी। इसमें 52 बसें तो टर्मिनल पर खडी होंगी। वहीं 80 बसों की स्टैंड बाइ पार्किंग तैयार कराई गई है यानी एक बार में 132 बसें खडी हो सकेंगी। हर पांच से 10 मिनट के अंतराल से यहां से 52 बसें रवाना हो सकेंगी। सबसे विशेष बात यह है कि इस इमारत के तैयार होने के बाद यहां यात्री सुविधाएं बढाने पर जोर दिया जा रहा है।
यही कारण है कि यहां रेस्त्त्रां और फूड जोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन का प्रयास है कि यहां किसी बडी फूड चेन को रेस्टोरेंट और फूड जोन का संचालन सौंपा जाए ताकि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण फूड आइटम उपलब्ध हो सकें। गौरतलब है कि वर्तमान में रेलवे स्टेशन के पास और झांसी रोड पर बस स्टैंडों का संचालन हो रहा है लेकिन यहां नाममात्र की सुविधाएं उपलब्ध है।
यदि बस आने में देरी हो रही है, तो यात्रियों को बैठने तक की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है। स्टेशन के पास मौजूद बस स्टैंड से जहां दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़, झांसी, आगरा, मथुरा, भिंड, मुरैना, इटावा, कानपुर, लखनऊ, छतरपुर, रीवा, सतना, इंदौर, शिवपुरी, पन्ना, गुना, धौलपुर, जयपुर, अजमेर समेत आदि रूट पर 320 से ज्यादा बसें चलती हैं। वहीं झांसी रोड स्थित बस स्टैंड से लहार, दबोह, दतिया, मौ, सेंवढ़ा, डबरा, नरवर, भांडेर, करैरा के रूट पर 130 बसों का संचालन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *