इंडियन बैंक की क्लर्क फांसी पर लटकी, सुहागिन की तरह श्रृंगार करके रात भर से गायब थी ससुर से हुई बहस

ग्वालियर. इंडियन बैंक में पदस्थ महिला क्लर्क ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतका अपने 2 बच्चों को रातभर अकेला छोड़कर घर से बाहर थी। जब वह सुबह घर वापिस लौटी तो उसका उसके ससुर से झगड़ा हो गया था। झगड़ा के बाद वह इतनी नाराज हो गयी कि उसने अपने कमरे में आकर फांसी का फंदा लगा लिया था। लेकिन जब तक सास -ससुर दरवाजा तोड़कर अंदर जाते उससे पहले ही उसने दम तोड दिया था। जिसकी खबर सास-ससुर ने पुलिस को दी, खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां जांच-पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
सिटीसेंटर के सिरोल थाना इलाके में बुड्स रेजीडेंसी निवासी 28 वर्षीय समीर्क्षा उु सोनाली साहू इंडियर बैंक में बतौर क्लर्क पदस्थ थी। पिछले दिन उसने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले मृतका और उसके पिता के बीच बहस हुई थी। नोंकझों के बाद वह अपने कमरे में चली गयी और फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला है कि वर्ष 2022 में सोनाली उर्फ समीक्षा के पति बनवारी लाल ने भी फांसी लगाकर जान दी थी। उनके 2 बच्चे हैं और पति द्वारा आत्महत्या करने पर सोनाली को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इसके बाद से सोनाली सास-ससुर और बच्चों के साथ वहां पर रह रही थी।
सुहागिन का श्रृंगार कर रातभर से थी गायब
पुलिस को मृतका के पिता हरिबाबू साहू ने बताया कि पिछले रोज सोनाली के ससुर कमलकिशोर का कॉल आया और बताया कि सोनाली एक दिन पहले बुआ के घर पर जाने कहकर निकली थी। क्या वह उनके घर पर है। इसका पता चलते ही उन्होंने सोनाली का नम्बर लगाया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया और इसके कुछ देर बाद सोनाली का कॉल आया कि वह घर पर है। इसका पता चलते ही हरिबाबू पत्नी के साथ बेटी के घर पहुंचे तो उनका माथा ठनका था क्योंकि सोनाली सुहागिनों की तरह पैरों में महावर, हाथों में मेहंदी तथा अन्य श्रृंगार किये हुए थी और रात भर गायब रहने के बारे में पूछा तो उसने कोई जबाव नहीं दिया।
ससुर ने समझाने का किया प्रयास तो करने लगी बहस
दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह बहस करने लगी और जब उन्होंने शादी के बारे में पूछा तो विवाद बढ़ गया और इसी बीच वह अपने कमरे में चली गई, दरवाजा खटखटाया, लेकिन आवाज नहीं आई तो हरिबाबू और सोनाली की सास ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर सोनाली फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।
जांच कर कार्यवाही करने की कही बात
सिरोल थाना प्रभारी आलोक सिंह भदोरिया ने बताया कि एक महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर लिया है, जांच की जा रही है जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *