ग्वालियर में इंडियन बैंक की महिला क्लर्क ने फांसी लगाई माैत, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर. इंडियन बैंक में पदस्थ महिला क्लार्क ने फांसी लगाकर जान दे दी, बताया जा रहा है कि मृतक अपने दो बच्चों को रात भर अकेला छोडकर घर से बाहर थी जब वह सुबह घर वापस आई तो उसका उसके ससुर से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह इतनी नाराज हो गई कि उसने अपने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया था लेकिन जब तक सास-ससुर दरवाजा तोडकर अंदर जाते उससे पहले ही उसने दम तोड दिया। जिसकी सूचना तत्काल सास-ससुर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां जांच पडताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
सिरोल थाना क्षेत्र के बुड्स रेजीडेंसी निवासी 28 वर्षीय समीक्षा उर्फ सोनाली साहू इंडियन बैंक में क्लर्क है। बीते रोज उसने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले मृतका और उसके पिता के बीच बहस हुई थी और नोक झांक के बाद वह अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस पडताल में पता चला है कि वर्ष 2022 में सोनाली उर्फ समीक्षा के पत्ति बनवारी लाल ने भी फांसी लगाकर जान दी थी। उनके दो बच्चे है और पति द्वारा सुसाइड करने पर सोनाली को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी इसके बाद से सोनाली सास-ससुर और बच्चों के साथ वहां पर रही रही थी।
जांच कर कार्यवाही करने की कही बात
सिरोल थाना प्रभारी आलोक सिंह भदोरिया ने बताया कि एक महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर लिया है। जांच की जा रही है जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *