ग्वालियर में हजार करोड़ की लागत से बनेगा एक और वेस्टर्न बाइपास

ग्वालियर. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा, ग्वालियर को अब एक और वेस्टर्न बाइपास मिलने जा रहा है। यह बाइपास साडा से होते हुए पनिहार तक बनाया जाएगा। करीब 28.8 किलोमीटर का यह बाइपास 1004 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।
डीपीआर का काम पूरा हो चुका
नया बायपास ग्वालियर में ङ्क्षरग रोड का कार्य करेगा और साडा का विकास होगा। इस बायपास के बनने के बाद एबी रोड का यातायात को 30 किलोमीटर की दूरी कम तय करना होगी और इससे एक घंटे का समय भी बचेगा। इसकी डीपीआर का काम पूरा हो चुका है और वैधानिक अनुमति अंतिम चरण में हैं। वे राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा बैठक लेने ग्वालियर आए थे। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा सड़क मार्ग से दतिया भी गए और वहां मां पीतांबरा पीठ के दर्शन किए।
आगरा-ग्वालियर सिक्स लेन की टेंडर प्रक्रिया शुरू
राज्यमंत्री टम्टा ने कहा, आगरा-ग्वालियर सिक्स लेन बनने जा रही है। 88.4 किलोमीटर दूरी की यह सड़क 4612 करोड़ रुपए की योजना से पूरी होगी, यह महत्वपूर्ण परियोजना है और सडक़ निर्माण के लिए टेंडर भी आमंत्रित किए गए हैं। नेशनल हाईवे के बनने के बाद आगरा और ग्वालियर की 91 किलोमीटर की दूरी जो 3 घंटे में पूरी होती थी, वह दूरी अब 1 घंटे में पूरी हो जाएगी। पूरी वैज्ञानिक पद्धति से सड़क निर्माण किया जा रहा है जो सिक्स लेन की होगी और जल्द ही अंचल के लोगों को इस सड़क का लाभ मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *