ग्वालियर में सांसद की समीक्षा बैठक में सियासी टकराव, उद्यानिकी मंत्री बोले सिंधिया कई बैठक ले चुके, फोटो छप रहे, विकास तो कहीं हो नहीं रहा

ग्वालियर. चंबल का सियासी टकराव अब बैठकों में भी दिखने लगा है। शहर के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सांसद ने बैठक ली। इसमें उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कई बैठक ले चुके है अब सांसद ले रहे है। इसके फोटो भर छाप रहे है। शहर कमें विकास तो कहीं तेज गति से हो नहीं रहा है। इसके जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आप शहर में तो निकलो और फिर देखो तब पता चलेगा ग्वालियर शहर में कितना विकास हो चुका है। एलिवेटेड रोड, रेलवे स्टेशन आदि का काम जारी है और कई बडे प्रोजेक्टों पर काम शुरू होने वाला है।
सांसद ने कहा कि शहर के हर बडे प्रोजेक्ट का मैं करूंगा निरीक्षण
सांसद ने विभागीय अधिकारियों से कार्यों को पूरा करने के लिये समयबद्ध कार्ययोजना मांगी है। विभागीय अधिकारियों से कहा कि कार्ययोजना में स्पष्ट उल्लेख हो कि किस माह में कितना कार्य किया जाएगा। सांसद ने कहा कि वे हर शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ शहर के बडे प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे जिससे अनुरूप सभी प्रोजेक्ट समय-सीमा में व गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जा सकें। बैठक में सांसद ने प्रोजेक्ट के ले-आउट मांगे लेकिन अधिकारी वे प्रस्तुत नहीं कर सके।
सियासी टकराव इसलिए कहा, क्योंकि अब सब कहने लगे हैं
ग्वालियर अंचल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर दो बड़े राजनेता हैं। 2020 से पहले सिंधिया कांग्रेस में थे, लेकिन उनके भाजपा में आने के बाद से ही सियासी गलियारे में गुटबाजी की चर्चाएं चलती रही हैं। शिकवा-शिकायतें दिल्ली तक पहुंचीं। अब तो नगर निगम परिषद की बैठकों में इसका जिक्र किया जाने लगा है। हाल में कांग्रेस पार्षदों ने सिंधिया की बैठक में सांसद को नहीं बुलाए जाने की बात कही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *