नर्मदापुरम के सभी प्राइवेट स्कूल कल से बंद, संगठन बोला- पूरे एमपी में करेंगे हड़ताल
नर्मदापुरम. जबलपुर के बाद अब नर्मदापुरम प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों पर सख्त कदम उठाए है। शिक्षा विभ्ज्ञाग ने फीस बढाने पर 79 स्कूलों की लिस्ट बनाई है। इन स्कूलों ने 10 प्रतिशत 200 प्रतिशत तक फीस बढाई है। स्कूल के मैनेजमेंट को 15 से 16 और 18 जुलाई को कार्यालय बुलाया गया है। सेशन 2020-21 से 2023-24 तक बढाई गई फीस की जानकारी मांगी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी एसबीएस बिसेन के अनुसार 79 स्कूल में से 23 स्कूलों को पहले नोटिस जारी किए गए। 14 स्कूल बढी हुई फीस पेरेंट्स को लौटाने को तैयार है। बाकी 56 स्कूलों को पक्ष रखने का मौका दिया है। इन्हें भी जिला शिक्षा समिति नोटिस जारी करेगी। जवाब नहीं मिलने पर इन स्कूलों पर 2-2 लाख रुपए का जुमौना समेत संचालक को सजा हो सकती है। उधर शिक्षा विभाग के इस एक्शन पर जिले भर के सभी स्कूलों ने 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हडताल करने की घोषणा कर दी है। कल से सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।
हल नहीं निकला तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे
प्राइवेट स्कूल संचालकों के संगठन सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स (सोपास) के जिला अध्यक्ष आलोक राजपूत का कहना है कि शिक्षा विभाग के पोर्टल में खामियां हैं। इस वजह से स्कूल संचालकों को जानकारी अपलोड करने में दिक्कत आ रही है। हम अपनी बात शिक्षा मंत्री तक रखेंगे। हल नहीं निकला तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
