डोनाल्ड ट्रम्प हमलावर मारा गया, हमलावर ने राइफल एआर-15 से 120 मीटर की दूरी से किया था फायर

Suspect who open fire on Donald Trump PA Rally

वॉशिंगटन. पेंसिल्वेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रैली के बीच गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 2 गंभीर रूप से घायल हो गये। एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को चीरकर निकल गयी। अमेरिका जांच एजेंसियों इस हमले को डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास के रूप में देख रही है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को घटनास्थल पर ही मार गिराया।

Donald Trump was seen at Newark Airport for the first time since the attack (AP/PTI)(AP07_14_2024_000058A)
हमलावर की पहचान बेधेल पार्क, पेंसिल्वेनियां के रहने वाले थॉमस क्रुकस के रूप में हुई है। जो एक 20 वर्षीय युवक था। बेथेल पार्क बटलर से करीब 40 मील दक्षिण में स्थित है। घटनास्थल से एक एआर-15 सेमी-ऑटोमेटिक राइफल बरामद हुई है। संभवतः इसी हथियार से युवक ने डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी रैली को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। यूएस सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्यवाही में हमलावर के सिर में गोली लगी और वह घटनास्थल पर ही ढेर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *