डोनाल्ड ट्रंप में लगी गोली से घायल, मूव-मूव ट्रंप पर गोली चलते ही चिल्लायें सीक्रेट सर्विस के एजेंट

नई दिल्ली. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रीपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली को संबोधित कर थे कि इसी बीच उनको निशाना बनाकर फायरिंग की गयी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और मंच के नीचे झुक गये। इस दौरान भीड़ में चीख पुकार मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे। तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने डोनाल्ड ट्रंप को घेर लिया।
रैली का जो वीडियो सामने आया उसमें दिख रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप मंच से रैली को संबोधित कर रहे हैं। तभी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देती है। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स के मूव-मूव चिल्लाते हैं। गोलियां चलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप कान पर हाथ लगाकर पोडियम के नीचे झुक जाते हैं और इसके बाद उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें घेर लेते हैं।
